चंपावत 23 जून 2026
*शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने टनकपुर में किया जनसंवाद, विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गति देने के दिए निर्देश*
उत्तराखंड सरकार के माननीय शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, तथा जलागम प्रबन्धन मंत्री श्री राम सिंह केड़ा के टनकपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद टनकपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय शहरी विकास मंत्री जी की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों एवं जनसामान्य के साथ एक विस्तृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद टनकपुर के पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार द्वारा की गई।
आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने माननीय शहरी विकास मंत्री जी के समक्ष नगर पालिका परिषद टनकपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की।
इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्र के लिए की गई पूर्व घोषणाओं की वर्तमान स्थिति से भी माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए माननीय शहरी विकास मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं धरातलीय कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने नगर पालिका परिषद टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित खाम भूमि के 365 पट्टों के विनियमितीकरण तथा लीज पट्टों के नवीनीकरण के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रकरण के सम्बन्ध में भी शीघ्र नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए माननीय शहरी विकास मंत्री जी द्वारा वार्ड संख्या 05 में स्थित सामुदायिक भवन/बारात घर के निर्माण कार्य हेतु ₹96.79 लाख (छियानवे लाख उनासी हजार रुपये) की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत किए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त, माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में फॉल सीलिंग एवं पुताई कार्य का विधिवत शिलान्यास भी माननीय मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए माननीय मंत्री जी ने पालिका प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
इस कार्यक्रम में नगरीय पर्यावरण संरक्षण की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री शिवराज सिंह कठायत, नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्षा श्रीमती रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुँवर, श्री रोहिताश अग्रवाल, श्री हरीश भट्ट, श्री मदन गहतोड़ी, श्री मुकेश जोशी सहित स्थानीय पालिका के सम्मानित सभासदगण श्री दिनेश कुमार, श्री हसीब अहमद, श्री दिलदार अली, श्री वकील अहमद, श्रीमती वर्षा शर्मा, कु0 सब्या बाल्मीकि एवं श्री शैलेन्द्र सिंह के साथ ही नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल, नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी श्री दीपक बुडलाकोटी तथा पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




