रेगडू दशहरा महोत्सव: जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएँ, ग्रामीणों की मांगों पर दिया भरोसा*।

Spread the love

चम्पावत 30 सितम्बर 2025

*रेगडू दशहरा महोत्सव: जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएँ, ग्रामीणों की मांगों पर दिया भरोसा*

जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार ने जनपद के विकास खण्ड बाराकोट स्थित ग्राम रेगडू के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के पहले दिन पहुँचे।

यह महोत्सव 30 सितंबर, मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुआ है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने इस भव्य और शानदार दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति और समस्त ग्रामीणों के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और आपसी सौहार्द को दर्शाते हैं। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में स्थानीय जनता के उत्साह और भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ग्रामीण एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है।

इस अवसर पर समिति द्वारा जिलाधिकारी से पोखरा से शिव मंदिर तक लगभग 500 मीटर सड़क निर्माण, सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य मांगे रखी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

ग्राम रेगडू का दशहरा महोत्सव क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान है, और जिलाधिकारी की इसमें भागीदारी ने स्थानीय लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुभाष जोशी, श्री योगेश जोशी, श्री राजेन्द्र लडवाल सहित समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)