दमदार अतिक्रमणकारीयों के सामने नहीं चल रही है स्थानीय प्रशासन की हनक। 

दमदार अतिक्रमणकारीयों के सामने नहीं चल रही है स्थानीय प्रशासन की हनक।

चंपावत। जनपद में दुर्लभ प्रजाति के देवदार के वृक्षों को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी ने जहां अपनी संवेदनशीलता को प्रकट करते हुए लोहाघाट नगर में देवदार के पेड़ों की नम्बरींग करने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं, इसके ठीक विपरीत नगर की देवदार बनी में लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन का कोई बस नहीं चल रहा है। एक ओर नगर पालिका मुख्य राजमार्ग में जाम से निपटने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल बना रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे स्थान भी अतिक्रमणकारीयों की नजर से सुरक्षित नहीं है। नगर के पर्यावरण प्रेमियों ने जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए देवदार बनी से अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की और उनका ध्यान आकर्षित किया है।

नागरिकों का सुझाव है कि नगर क्षेत्र में देवदार बनी के अंतर्गत ऐसे पार्क बनाए जाएं जिससे देवदार के पेड़ों को सुरक्षित रखा जा सके। इन पार्कों के निर्माण से नगर का सौंदर्य निखारने के साथ पार्कों में बैठ कर लोग वहां योग व प्राणायाम भी कर सकेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement