500 करोड़ रुपए लागत की लैंड पोर्ट परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार को नए आयाम देने के साथ भारत- नेपाल के रोटी, बेटी के रिश्तों के बीच घोलेगी और मिठास।

500 करोड़ रुपए लागत की लैंड पोर्ट परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार को नए आयाम देने के साथ भारत- नेपाल के रोटी, बेटी के रिश्तों के बीच घोलेगी और मिठास।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना स्थल का किया निरीक्षण।

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारत सरकार के लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एलपीएआई द्वारा 500 करोड़ रुपए लागत से स्थापित की जाने वाली परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्त विकास, रोजगार एवं भारत नेपाल के बीच चले आ रहे रोटी बेटी के रिश्तों में ओर मिठास घोलेगी। कई मायनों में यह परियोजना यहां के लोगों के जीवन को सरल एवं उन्हें सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएगी। जिसमे उत्तराखंड सरकार आपसी सहयोग व समन्वय से इसे आगे बढ़ाती जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने परियोजना के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कही। इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा 84एकड़ वन भूमि को स्वीकृत किया जा चुका है। उन्होंने कहा परियोजना के तहत एक ही छत के नीचे बॉडर क्षेत्र में काम करने वाली सभी एजेंसियां कार्य करेंगी। जिससे सहयोग व समन्वय के बल पर परियोजना की मूल भावनाओं को तेजी के साथ अंजाम दिया जाएगा। यह परियोजना सीमांत क्षेत्रों की तस्वीर बदलने के साथ हर क्षेत्र में नयापन लाएगी तथा पर्यटन, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ सांस्कृतिक रिश्ते भी मजबूत होगे।

इससे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जि प अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, नगर पालिका टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार, लोहाघाट के गोविंद वर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एडीएम केएन गोस्वामी,सीडीओ डॉ जीएस खाती, एसडीएम आकाश जोशी, आदि ने मुख्यमंत्री का यहां आने पर स्वागत किया।

फोटो_ परियोजना स्थल में एलपीएआई के अधिकारी मैप के जरिए मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए।

भैया दूज कार्यक्रम में बहनों, चाची, आमा ने मुख्यमंत्री की आशीर्वादों से भर दी झोली।

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सर पूजने के लिए यहां बड़ी संख्या में महिलाओं में जहां होड़ मची रही वही वह उनके दीर्घ जीवन की भी कामना कर रही थी। बुजुर्ग आमा मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मन से अपना आशीष दे रही थी। मुख्यमंत्री ने शारदा घाट में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लोगों की भलाई की कामना की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement