मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री मार्ग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

6 जुलाई 2025

उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील अंतर्गत यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड व स्यानाचट्टी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति का आंकलन करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का भी विस्तृत अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है।सरकार द्वारा राहत कार्यों में तेजी व प्रभावशीलता लाई गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी विभागों समेत एनडीआरएफ़,एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी साथ ने रहे।

Jaya punetha editor in chief ।