मानेश्वर समाचार।
15 जुलाई 2025

हरिपुरा : ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में एकाएक भूचाल आ गया, है हर व्यक्ति की चाह विभिन्न पदों को लपकने की हो रही है कभी किसी का सम्मान न करने वाले लोग कमर तक झुक कर लोगों को प्रणाम कर रहे हैं। उनमें एकाएक जनसेवा का भाव छलकने लगा है, सब में अपनी जाति बिरादरी राठ का कीड़ा लगने लगा है। किन्तु किसी की ऐसी हिम्मत नहीं है कि जो यह कह सके कि मैने आपकी ऐसी सेवा की है इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए, ऐसी बात नहीं की कुछ ऐसे भी जन प्रतिनिधि हैं जिन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की कसौटी में खरा उतरने का प्रयास किया है । आम जनता भले ही चुप बैठे रहती है लेकिन उनकी पारखी नजरें सब कुछ देखती रहती है । मतदाताओं को पटाने के लिए शिकार भात ,शराब मुर्गी ,का दौर शुरू हो गया है , नशा मुक्ति उत्तराखंड का नारा देने वाले लोगों को शराब परोसते देखा जा सकता है। पर चुनाव आते ही सबसे अधिक पीड़ित महिलाएं हो जाती हैं क्योंकि जो मुफ्त में शराब मिलने से उनका पारिवारिक माहौल से सुकुन एवं शांति कपूर की तरह उड़ जाती है ।
और महिलाएं ऐसे लोगों को अपना तथा अपने परिवार का दुश्मन मानने लगती हैं, ऐसे सामाजिक माहौल में एक ऐसा मृदुभाषी व्यवहार कुशल जनता का प्रिय नेता है जो साल में 365 दिन अपने को समाज सेवा से जोड़े रखता है । और सदैव अपने से बड़े व अपने से छोटे सभी का दिल से सम्मान व इज्ज़त करता है। जब भी लोग विपत्ति में होते तो उन्हें भगवान के बाद इस व्यक्ति ( नेता ) की ही याद आती है, समाज के हर सुख : दुःख सामाजिक समारोह कोई भी ऐसा वक्त नहीं होता जहां यह व्यक्ति खड़ा नहीं रहता सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सेवा भाव ऐसा कूट – कूट कर भरा है। इसके पास लोगों की दुवाओं की ऐसी पूंजी है कि जो धनवान से धनवान व्यक्ति के पास भी नहीं है। यह व्यक्ति है डी. के. जोशी ( दया किशोर जोशी ) जिसे सेवा के संस्कार पुस्तैनी रूप में प्राप्त है। डी. के. जोशी में ऐसे सभी गुण हैं जो दूसरों की खुशी में अपनी प्रसन्नता देखते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र के लोग उनकी सेवाओं में अपना हाथ बटाकर पुण्य कमाने के लिए उनको समर्थन देने का मन बना चुके हैं, जिन्हें शराब व पैसे से भी विचलित नहीं किया जा सकता ।
Jaya punetha editor in chief ।




