मानेश्वर समाचार।
30 जून, 2025
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों के साथ खटीमा क्षेत्र की बाढ़ चौकियों, ऐंठा नाला, नगला तराई में शारदा नहर के निर्माणाधीन तटबंधों व मेलाघाट जगुडा नहर का स्थलीय निरिक्षण किया। मेलाघाट बाढ़ चौकी सिसईयां व बाढ़ चौकी जंगलजोठी ठेर का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ चौकियों के बाहर दूरभाष नंबर सहित होर्डिंग लगाने व 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती रहने व अपने-अपने क्षेत्र के नदी-नालों के जल स्तर पर पैनी नजर रखने के साथ ही तत्काल सूचनाऐं तहसील व जिला कंट्रोल रूम को तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ चौकियों में आवश्यक फर्नीचर, सामग्री व सुदृढ़ीकरण के लिए 2-2 लाख रूपये शीघ्र जारी किये जाने के निर्देश आपदा प्रबंधन अधिकारियों को दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को समय-समय पर बाढ़ चौकियों का निरिक्षण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई सितारगंज व सहायक अभियंता सिंचाई उत्तर प्रदेश व संबंधित अधिकारियों के साथ नगला तराई शारदा नहर के तटबंध जो गत वर्ष अतिवृष्टि में टूट गए थे उनके निर्माण कार्य का स्थलीय निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने सहायक अभियंता सिंचाई, उत्तर प्रदेश को त्वरित गति से तटबंध निर्माण कार्य को कराने के निर्देश मौके पर दिए साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार कि समस्या आने पर उपजिलाधिकारी खटीमा से समन्वय बना के उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके उपरांत उन्होंने मेलाघाट के जगुड़ा नहर के तटबंधो का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जगुड़ा नहर में बँधा बनाने व तटबंधों के निर्माण हेतु 4.80 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, धनराशि प्राप्त होने पर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता को धनराशि उपलब्ध कराने हेतु उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिए।
निरिक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र (रामू भैया), उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई आनंद सिंह नेगी, लोनिवि एस के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी आदि मौजूद थे।
jaya punetha editor in chief ।




