मानेश्वर समाचार।
5 सितम्बर 2025
सीo एकेडमी विद्यालय लोहाघाट में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने कहा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शिक्षा में उनके स्थायी योगदान और शिक्षकों के महत्व में उनके विश्वास का सम्मान किया जा सके। वह एक सम्मानित विद्वान, दार्शनिक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।
प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने कहां कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसी की गोद में पलते हैं यह युवा पीढ़ी में ज्ञान-नैतिकता और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने में उनके समर्पण और योगदान का सम्मान करने का एक स्मरणोत्सव और कार्य है। यह शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करने में उनके प्रति सम्मान को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, पुष्पा टम्टा, निकिता बोहरा, कविता बोहरा, दीपा टम्टा, सीमा माहरा, वन्दना विश्वकर्मा, प्रियंका अधिकारी, कविता विश्वकर्मा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, रश्मि पांडे, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा आदि उपस्थिति रहे।
