*स्वरोजगार से सशक्त हुआ युवा, प्रशांत की सफलता से प्रेरित हो रहा क्षेत्र*।

चम्पावत 21 अप्रैल 2026

*स्वरोजगार से सशक्त हुआ युवा, प्रशांत की सफलता से प्रेरित हो रहा क्षेत्र*

*छोटे प्रयास से बड़ी सफलता—स्वरोजगार ने बदली जिंदगी, बने युवाओं के प्रेरणास्रोत*

जनपद चम्पावत की शांत वादियों में आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी आकार ले रही है। युवा उद्यमी श्री प्रशांत सेठी, जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से अपने सपनों को साकार करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

प्रशांत के मन में हमेशा कुछ नया और अपना करने का जुनून था, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे उचित अवसर की तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

योजना के अंतर्गत उन्हें 2.50 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से उन्होंने चम्पावत में स्टेशनरी एवं ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित अपना केंद्र स्थापित किया।

आज उनका यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बन चुका है, जहां विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र निर्माण और स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। अपने परिश्रम, लगन और कुशल प्रबंधन के बल पर प्रशांत ने अपने छोटे से प्रयास को एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया है।

प्रशांत ने अपनी आय का सुव्यवस्थित प्रबंधन करते हुए अब तक अपने ऋण का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा चुका दिया है, जो उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का स्पष्ट प्रमाण है। वर्तमान में वे प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement