टनकपुर को मिला आधुनिक मुक्तिधाम – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी निमार्ण को स्वीकृति।।

मानेश्वर समाचार।

25 जून 2025

 

*टनकपुर को मिला आधुनिक मुक्तिधाम—मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी निर्माण को स्वीकृति*

 

टनकपुर क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद के टनकपुर नगर क्षेत्र में नए एवं आधुनिक मुक्तिधाम के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

टनकपुर को मिला आधुनिक मुक्तिधाम – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी निमार्ण को स्वीकृति।।

 

टनकपुर की बढ़ती जनसंख्या एवं वर्तमान में सीमित सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस नवीन मुक्तिधाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से अब टनकपुर को एक ऐसा आधुनिक मुक्तिधाम प्राप्त होगा जिसमें सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इस आधुनिक मुक्तिधाम में—जलापूर्ति की व्यवस्था, बैठने के लिए शेड, सुलभ शौचालय, तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, जिससे शोकाकुल परिवारों को सम्मानजनक व सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement