नगर पंचायत बनबसा में “लोक कल्याण मेले” का सफल आयोजन, फेरी व्यवसायियों को दी गई जनहितकारी योजनाओं की जानकारी।

Spread the love

चम्पावत 02 जून 2026

*नगर पंचायत बनबसा में “लोक कल्याण मेले” का सफल आयोजन, फेरी व्यवसायियों को दी गई जनहितकारी योजनाओं की जानकारी*

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा निदेशक, शहरी विकास निदेशालय के अनुपालन में और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार चम्पावत जनपद के समस्त नगर निकायों में 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक “लोक कल्याण मेला” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत बनबसा के सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक भव्य लोक कल्याण मेले का आयोजन माननीय अध्यक्षा श्रीमती रेखा देवी की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान उपस्थित लोगों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान के तरीकों और वित्तीय समावेशन के संबंध में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया गया ताकि वे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

मेले के दौरान बैंक अधिकारियों, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों और स्थानीय फेरी व्यवसायियों की एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी श्री दीपक बुधलाकोटी, नगर पालिका परिषद चम्पावत के सिटी मिशन मैनेजर श्री महेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना मुख्य योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से सरकार की इन सभी जनहितकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का विशेष आह्वान किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।