चम्पावत 16 मई 2026
*जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 26 युवाओं को मिला रोजगार*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर चम्पावत में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रसिद्ध कंपनी क्वैस कॉप प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स कंपनी) पंतनगर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल 42 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया।
कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा सभी आवेदकों की योग्यता और कौशल का परीक्षण किया गया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद कुल 26 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से रोजगार के लिए चुन लिया गया, जिन्हें कंपनी द्वारा जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 6 अन्य योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करते हुए द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। युवाओं की इस सफलता पर विभागीय अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर.के. पंत ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य में भी ऐसे अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले को संपन्न कराने में कंपनी प्रतिनिधि श्री दिनेश चंद्र और श्री राकेश शर्मा के साथ-साथ विभाग के श्री दीपक वर्मा, श्री के.एस. सौन, श्री हीराबल्लभ कुलेठा, श्रीमती पूनम वर्मा, श्री चंद्रशेखर जोशी और श्री दिनेश चंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




