जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी को दी गई श्रद्धांजलि।

चम्पावत 16 मई 2026

*जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी को दी गई श्रद्धांजलि*

जनपद चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रकाश सिंह जंगपांगी का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया। 59 वर्षीय श्री जंगपांगी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर जिला कार्यालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी सहित अन्य अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

 Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement