5 किलो एफटीएल सिलेंडर की बिक्री जारी।

Spread the love

 

मानेश्वर समाचार ।

24 अप्रैल  2026

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। देशभर में 5 किलोग्राम एफटीएल (Free Trade LPG) सिलेंडर की बिक्री लगातार जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से अब तक 17.83 लाख से अधिक 5 किलो एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। वहीं, केवल बीते दिन ही 81 हजार से अधिक सिलेंडरों की बिक्री दर्ज की गई।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देशभर में एलपीजी और पीएनजी आपूर्ति सामान्य बनी हुई है तथा आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार कार्य में भी तेजी से प्रगति हो रही है। मार्च महीने से अब तक 5.27 लाख पीएनजी कनेक्शनों में गैस आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 2.60 लाख अतिरिक्त कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। इस तरह कुल संभावित कनेक्शन संख्या 7.87 लाख तक पहुंच गई है।

इसी अवधि में 5.97 लाख नए उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी किया गया है, जिससे साफ है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं में पीएनजी की मांग लगातार बढ़ रही है।

देशभर में सामान्य रूप से संचालित हो रहे रिटेल आउटलेट्स

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी/पीएनजी से जुड़े रिटेल आउटलेट्स सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और ईंधन आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।सरकार और तेल विपणन कंपनियां उपभोक्ताओं तक निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)