विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड निभाएगा अग्रणी भूमिका : रेखा आर्या”।

Spread the love

“विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड निभाएगा अग्रणी भूमिका : रेखा आर्या”

चंपावत में भाजपा कार्यालय पर 25 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंपावत। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड की भूमिका सबसे अहम रहेगी। इसके लिए प्रदेशवासियों को अभी से पूरी तैयारी करनी होगी। वे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, चंपावत में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर राज्य गठन के 25 वर्षों में उत्तराखंड द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्य वक्ता रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड आज हिमालयी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब यह राज्य आर्थिक और सामाजिक विकास के संकेतकों में देश का अग्रणी बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू कर अन्य राज्यों के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

मंत्री ने युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को अनुकरणीय और दूरदर्शी पहल बताया। रेखा आर्या ने कहा कि “विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उत्तराखंड के हर व्यक्ति का योगदान इस दिशा में निर्णायक रहेगा।”

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष विकास चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।