मानेश्वर समाचार
हरिद्वार- 26.05.2025
*29वें महावीर अवार्डस के नामांकन हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाने के संबंध में।*
अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के क्रम में के० नंदा किशोर आई०ए०एस० (सेवानिवृत्त), सलाहकार, भगवान महावरी फाऊन्डेशन, 961, सियत हाऊ, IV फ्लोर पूनामाल्ली हाई रोड चेन्नई के पत्र दिनांक 12:04:2025 के कम में महावीर अवार्डस के नामांकन हेतु आवेदन पत्र/संस्तुतियां दिनांक 31 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।
उन्होंने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराए ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र / संस्तुतियाँ दिनांक 31 जुलाई, 2025 तक संस्था की ई-मेल आई०डी० nominations.bmfawardas@gmail.com अथवा संस्था के पते पर अग्रसारित कर सकते हैं।
उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि संदर्भित प्रकरण में की गई आवश्यक कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या 20 जुलाई 2025 तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9411399134
7817899503




