जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नमामि गंगे और जायका परियोजना की समीक्षा, स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता*।

Spread the love

चम्पावत 30 सितंबर 2025

*जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नमामि गंगे और जायका परियोजना की समीक्षा, स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता*

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला गंगा संरक्षण समिति, श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे कार्यक्रम और उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (जायका) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीवरेज, बायोमेडिकल व ठोस अपशिष्ट निस्तारण सहित सभी संबंधित कार्य गंभीरता से पूर्ण करें। समस्त नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने UUSDA को चम्पावत में 22 (KLD) फिकल स्लज एवं सेप्टेज ट्रीटमेंट (FSSTP) हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुराने जमा कचरे (लिगेसी वेस्ट) को निस्तारित करने के निर्देश भी उन्होंने सभी संबंधित विभागों को दिया।

अधिशासी अभियंता सिंचाई को फ्लड प्लेन ज़ोनिंग के कार्यान्वयन के लिए निर्देशित किया गया। जिला पंचायत को जनपद में स्थापित सभी कंपेक्टर (अपशिष्ट संघनन मशीनें) को कार्यशील बनाने के भी निर्देश दिए गए।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री नवीन चंद्र पंत ने जायका परियोजना के तहत वन पंचायतों और आरक्षित वनों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे इन परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को वन विभाग द्वारा संचालित जायका कार्यक्रम के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों की डुप्लीकेसी न हो और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओ का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वी. के. पाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, भूमि एवं मृदा संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी, डीपीओ नमामि गंगे विनोद जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।