श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रात्रि 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक पूर्णागिरि मार्ग बंद।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

22 जून 2025

 

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु रात्रि 06 बजे से प्रातः 06 बजे तक पूर्णागिरि मार्ग बंद*

 

राज्यमार्ग-108 (ककराली गेट–ठुलीगाढ़–भैरव मंदिर) अन्तर्गत बाटनागाड़ क्षेत्र में गत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण मलवा एवं बोल्डर आने, एवं वर्तमान में वर्षाकाल के चलते रात्रिकालीन अवधि में मार्ग पर आवागमन के दौरान भूस्खलन अथवा अन्य आपदाजनित घटनाओं की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, किसी भी संभावित जन-धन की हानि से बचाव तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए —

 

पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से जब तक उक्त मार्ग को पूर्णतः सुरक्षित एवं सुगम नहीं बना दिया जाता, तब तक यह मोटर मार्ग प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

यह आदेश जनसुरक्षा एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से प्रभावी किया गया है। आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय होगा।

Jaya punetha editor in chief ।