मानेश्वर समाचार।
चम्पावत, 26 अगस्त 2025
*प्रशासन की पहल से बना सकारात्मक माहौल – छात्रों ने जताया संतोष*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के छात्रहितों के प्रति संवेदनशील रुख के क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी श्री आकाश जोशी
एवं कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने राजकीय महाविद्यालय टनकपुर का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। छात्रों की मांगों को लेकर वहीं पर उच्च शिक्षा निदेशक से फोन पर वार्ता कराई गई। छात्र संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं छात्र नेता श्री मनीष बिष्ट के नेतृत्व में उपस्थित छात्रों ने अपनी बात निदेशक तक पहुँचाई।
वार्ता के उपरांत छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उच्च शिक्षा निदेशक स्वयं शीघ्र ही महाविद्यालय का दौरा करेंगे तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने अपना धरना स्थगित कर दिया।
Jaya punetha editor in chief ।




