*राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पाटी में ‘पेंशनर जागरूकता शिविर’ का हुआ आयोजन*।

चम्पावत 08 नवंबर 2025

*राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पाटी में ‘पेंशनर जागरूकता शिविर’ का हुआ आयोजन*

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में, शनिवार को कार्यालय उप कोषाधिकारी कार्यालय, पाटी के सभागार में एक महत्वपूर्ण पेंशनर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ कोषाधिकारी, चम्पावत, श्रीमती सीमा बंगवाल ने की।

कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन जोशी (सहायक लेखाकार) द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित राज्य आंदोलनकारी पेंशनर्स सहित समस्त पेंशनभोगियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान, उप कोषाधिकारी पाटी श्री गणेश दत्त चौथिया ने पेंशनर्स को डिजिटल माध्यम से आसानी से जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को आवश्यकता पड़ने पर, कोषागार के कर्मचारी उनके घर जाकर जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने की कार्यवाही पूरी करेंगे।

श्री मुकेश कुमार (सहायक लेखाकार) ने एक विस्तृत स्लाइड शो के माध्यम से पेंशनर्स को लाभ पहुँचाने वाली बहुमूल्य जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया, एसजीएचएस (SGHS) संबंधी जानकारियाँ, पेंशनर्स को उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएँ, और आयकर (Income Tax) से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती सीमा बंगवाल ने आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती, साइबर ठगी, के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचने के उपाय विस्तार से बताए। सभा में उपस्थित पेंशनर्स ने भी उनसे संबंधित ठगी के अनुभवों और प्रकरणों के बारे में बताया, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में श्री प्रेम बल्लभ शास्त्री, सिविल पेंशनर्स श्री विष्णुदत्त पचौली, गुणानन्द गहतोडी, श्रीमती आनन्दी देवी, श्रीमती हीरा देवी, समेत लगभग 35 पेंशनर्स उपस्थित रहे। कोषागार से सहायक कोषाधिकारी चम्पावत श्री मनोज सिंह कुंवर, लेखाकार श्री भुवन प्रसाद, अनिल कुमार, श्री प्रकाश नाथ, श्री किशोर कुमार जोशी तथा सहायक लेखाकार विश्वास, कु० पूजा राय एवं मजहर हुसैन की उपस्थिति में सफलतापूर्वक शिविर का समापन हुआ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement