जिलाधिकारी के निर्देश पर मृतक आश्रित पीआरडी भर्ती प्रक्रिया में तेजी, शारीरिक दक्षता परीक्षण संपन्न।

Spread the love

चंपावत 15 मई 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर मृतक आश्रित पीआरडी भर्ती प्रक्रिया में तेजी, शारीरिक दक्षता परीक्षण संपन्न*

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुष सिंह महरा द्वारा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष मृतक आश्रित पीआरडी भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराए जाने संबंधी समस्या रखी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज 15 मई को पुलिस लाइन चम्पावत में मृतक आश्रित पीआरडी भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया।

परीक्षण में सूरज कुमार, आयुष सिंह महरा एवं दुर्गा दत्त ने प्रतिभाग किया। अभ्यर्थियों द्वारा 1500 मीटर दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो तथा लंबी कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए योग्यता प्राप्त की। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डागर, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह, एडी एसआई राजकुमार परिहार, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खरायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, एथलेटिक कोच मुकेश शर्मा, कैलाश चंद्र एवं रवि कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।