चम्पावत 11 अप्रैल, 2026
*लोहाघाट में धरना-प्रदर्शन हेतु रैन बसेरा परिसर को किया गया चिन्हित*
तहसील लोहाघाट अन्तर्गत वर्तमान तक कोई अधिकृत धरना-प्रदर्शन स्थल चयनित न होने के कारण विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन किये जाते रहे हैं। इससे आम जनमानस को असुविधा होने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर ने जानकारी देते होते बताया कि रैन बसेरा परिसर, ऋषेश्वर मंदिर मार्ग, लोहाघाट को धरना-प्रदर्शन हेतु उपयुक्त स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां भविष्य में संगठनों द्वारा आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डागर ने उक्त आख्या के आधार पर तत्काल प्रभाव से रैन बसेरा परिसर, ऋषेश्वर मंदिर मार्ग, लोहाघाट को अधिकृत धरना स्थल घोषित किया है, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनमानस को सुगमता सुनिश्चित की जा सके।
Jaya punetha editor in chief ।




