चम्पावत 28 मई, 2026
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के लिए ‘शीतल पेय भंडारे’ का आयोजन: भीषण गर्मी में भक्तों को मिली बड़ी राहत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में, विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम में आज श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा हेतु शीतल पेय भंडारे का आयोजन किया गया।
इस भंडारे में माँ के दरबार पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं को ठंडा व शुद्ध पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत तथा अन्य शीतल पेय प्रचुर मात्रा में वितरित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में शीतलता और ऊर्जा मिली।
वर्तमान में चल रही अत्यधिक गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह त्वरित एवं संवेदनशील पहल की गई, ताकि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को राहत पहुँचाई जा सके।
इस दौरान ठुलीगाड़ मुख्य पड़ाव पर मेला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन तिवारी ने भंडारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेय की शुद्धता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था को बारीकी से परखा तथा स्वयं भी श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किए।
मेला मजिस्ट्रेट ने संपूर्ण क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य शिविरों की स्थिति को बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रहनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।
Jaya punetha editor in chief ।




