चम्पावत 06 दिसंबर, 2025
*SDG Achiever Award 2024-25 के नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक किया जा सकेगा नामांकन**
उत्तराखण्ड में सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों और कॉरपोरेट्स को SDG Achiever Award 2024-25 से सम्मानित करने हेतु नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है।
प्रारंभ में नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब 10 दिसंबर 2025 तक विस्तारित कर दिया गया है।
यह पुरस्कार सी.पी.पी.जी.जी. एवं यू.एन.डी.पी. के सहयोग से प्रदान किया जा रहा है और इसका उद्देश्य राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों, संस्थाओं और समूहों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी नागरिकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट्स से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों और समूहों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नामांकन हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर है, बल्कि सतत् विकास लक्ष्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है।
Jaya punetha editor in chief ।



