*चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश*

चम्पावत,

*चम्पावत में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश*

*स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक की भागीदारी*

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाए जाने के क्रम में जनपद चम्पावत में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न तिरंगा यात्राओं एवं तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय युवाओं, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत धूरा चौड़ाकोट, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरभूमि के रूप में अपनी पहचान रखता है, में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी गई।

इसी क्रम में वहीं युवाओं द्वारा श्यामलाताल झील में नावों के माध्यम से भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। झील में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही श्यामलाताल झील से सूखीढांग तक तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

तिरंगा यात्राओं एवं रैलियों ने जनपद में एकता, अखंडता, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उमड़ा जन उत्साह इस बात का प्रतीक रहा कि चम्पावत का जनमानस स्वतंत्रता दिवस को गौरव, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement