दूरसंचार सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश*।

चम्पावत 19 सितम्बर 2025

*दूरसंचार सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश*

*जिलाधिकारी ने समिति को दिए दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश*

जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतनेट फेज-3 परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचार सेवाएं अत्यावश्यक हैं, अतः इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों, चौकियों एवं थानों में सुचारु कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए, शैडो एरिया का चिन्हीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें कवर किया जाए तथा दूरस्थ गांवों में नेटवर्क सेवाएं हर स्थिति में सक्रिय रखी जाएं।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मंच, रीठा एवं अन्य दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या न होने पर जोर दिया।

बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया की कलसूनिया में बीएसएनएल का टावर पूर्ण होने के अंतिम चरण में है जल्द ही क्षेत्र में बीएसएनएल की सुविधा चालू हो जाएगी।

बैठक में एयरटेल प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि टनकपुर से सुखीढांग तक नेटवर्क विस्तार कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही इस मार्ग में निर्बाध्य सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, उपजिलाधिकारी श्री अनुराग आर्या, श्रीमती नीतू डागर, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री तनुज, अन्य सम्बन्धित अधिकारीयों सहित बीएसएनएल, एयरटेल, जिओ के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement