बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली रथ यात्रा का स्थान-स्थान में हुआ भव्य स्वागत।
लोहाघाट। बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली रथ यात्रा की शुरुआत आज लोहाघाट नगर से की गई। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में इस यात्रा का कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एवं युवा नेता चिराग फ़रत्याल के नेतृत्व में सभी जगह भव्य स्वागत किया गया। डोली रथ यात्रा के जिला संयोजक चिराग फ़रत्याल ने महिला,पुरुषों एवं बच्चों की मैराथन दौड़ आयोजित की, जिसमें 200 लोगों ने भाग लिया श्री फ़रत्याल की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में एंड्रॉयड फोन एवं द्वितीय तृतीय पुरस्कार के रूप में फोन देने की व्यवस्था की गई थी। जिन्हें पूर्व मंत्री द्वारा प्रतियोगियों को वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। पाटी के मस्टा मंदिर में डोली रथ यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। डोली यात्रा के यहां पहुंचने पर जयकारों से वातावरण गूंज गया। इसके बाद यात्रा माँ बाराही धाम पहुची, जहाँ माँ बाराही धाम के पदाधिकारियों, कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के साथ साथ सभी श्रद्धालुओं ने डोली रथ यात्रा का भव्य स्वागत करने के साथ नारी से माँ बाराही धाम गूंज गया। बाद में मंदिर की परिक्रमा करने के साथ सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा डोल आश्रम के लिए प्रस्थान कर गई।
फोटो- मैराथन दौड़ में पुरस्कार बाँटते मंत्री प्रसाद नैथानी व माँ बाराही धाम में डोली यात्रा। 
Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9411399134
7817899503
