जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षय रोग केंद्र का संयुक्त निरीक्षण — जनता मिलन में उठे प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई*।

Spread the love

चम्पावत 10 अक्टूबर 2025

*जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षय रोग केंद्र का संयुक्त निरीक्षण — जनता मिलन में उठे प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशानुसार, जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायत के क्रम में शुक्रवार को जिला क्षय रोग केंद्र (टी.बी. सेंटर) चम्पावत का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था एवं रोगी सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। टीम ने केंद्र के कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया।

उपजिलाधिकारी श्री अनुराग आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन शीघ्र जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत किया जाए।

साथ ही, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय रोग केंद्र में पोषण किट का वितरण भी किया गया।

यह त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

इस संयुक्त जांच दल में उपजिलाधिकारी सदर श्री अनुराग आर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चम्पावत श्री भरत त्रिपाठी, तथा तहसीलदार चम्पावत श्री ईश्वरी राम सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।