इस गलतफहमी में लोग ना रहे कि नशे की आग आपके घर की दहलीज तक नहीं पहुंचेगी- थानाध्यक्ष।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

25 अगस्त 2025

इस गलतफहमी में लोग ना रहे कि नशे की आग आपके घर की दहलीज तक नहीं पहुंचेगी- थानाध्यक्ष।

रीठा साहिब में लोगों को नशा ना करने एवं नशा करने वालों को पकड़वाने का शपथ दिलाते थानाध्यक्ष।

लोहाघाट । लधीयांघाटी क्षेत्र में नशा एवं नशे के कारोबार करने वालों के लिए काल बन चुके थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने यहां रामलाल कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह यह गलतफहमी पाले ना रहे कि नशे की आग की ज्वाला आपके घर तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा जंगली आग की तरह फैल रही,इस सामाजिक बीमारी के विरुद्ध यदि हमारी समय रहते चेतना नहीं जागी तो,तब जागने से कोई लाभ नहीं होगा, जब हमारा सब कुछ घर-बार बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए हर व्यक्ति को सादी वर्दी में पुलिस बनकर सहयोग के लिए आगे आना होगा। नशे का कारोबार करने वाला व्यक्ति कभी आपका हितेषी नहीं हो सकता। उन्होंने साइबर अपराधों से लधीयांघाटी क्षेत्र के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि आज के समय में हमारी थोड़ी सी चूक या जानकारी का अभाव आपके जीवन भर की जमा पूंजी को खाली कर सकता है। इस अवसर पर विभाग की ओर से पवन राना, राजेश चंद भी मौजूद थे।

Jaya punetha editor in chief ।