हरेला पर्व पर औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण , चम्पावत में 10,000 से अधिक पौधों का हुआ वितरण ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 15 जुलाई 2025

 

*हरेला पर्व पर औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण, चंपावत में 10,000 से अधिक पौधों का हुआ वितरण*

 

हरेला पर्व 2025 के अवसर पर भेषज विकास इकाई, उद्यान विभाग चंपावत एवं जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड, चंपावत के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के कृषकों एवं विभिन्न राजकीय विभागों को जड़ी-बूटी एवं औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ औषधीय पादप आधारित आजीविका को बढ़ावा देना है।

 

जिला भेषज समन्वयक श्री देव सिंह महर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों को पौधरोपण से पूर्व गड्ढा खुदाई, उचित दूरी तथा देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, ताकि रोपित पौधे दीर्घकालिक रूप से उपयोगी सिद्ध हो सकें।

 

इस अवसर पर 40 कृषकों एवं 25 राजकीय विभागों को औषधीय उपयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के निम्नलिखित पौधे निःशुल्क वितरित किए गए जिसमें 1851 पौधे तेजपात, 5458 पौधे रीठा, 1200 पौधे रोजमैरी,1620 पौधे लेमनग्रास के थे।

 

पौध वितरण कार्यक्रम में श्री खीमानन्द भट्ट एवं श्री भगवत साह ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

भेषज विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हरेला पर्व के अंतर्गत पौध वितरण कार्यक्रम पूरे माह भर संचालित किया जाएगा। जो कृषक या संस्थाएं औषधीय पौध प्राप्त करना चाहते हैं, वे जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड, जीआईसी रोड, चंपावत के कार्यालय में संपर्क कर पौधों को निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Jaya punetha editor in chief ।