*चम्पावत में “FIT Uttarakhand App” के अंतर्गत अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शिविर*।

Spread the love

चम्पावत 26 अक्टूबर 2025

*चम्पावत में “FIT Uttarakhand App” के अंतर्गत अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शिविर*

*अब करें पंजीकरण — “FIT Uttarakhand App” के तहत चम्पावत में अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू*

जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि “FIT Uttarakhand App” के अंतर्गत जनपद चम्पावत में महिला एवं पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर (चम्पावत) में विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शारीरिक फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

*श्री बिष्ट ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने मोबाइल में “FIT Uttarakhand App” डाउनलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।*

उन्होंने जनपद चम्पावत के युवाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने फिटनेस स्तर को सुदृढ़ करें और राष्ट्रसेवा के लिए तैयार हों।

Jaya punetha editor in chief ।