जनपद चम्पावत में शुरू हुआ “खेत बचाओ अभियान”, विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी एक दिवसीय कार्यशालाएं।

चंपावत 02 जून 2026

*जनपद चम्पावत में शुरू हुआ “खेत बचाओ अभियान”, विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी एक दिवसीय कार्यशालाएं*

भारत सरकार के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के आह्वान पर जनपद चम्पावत में 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह में 5 दिन विभिन्न जागरूकता और विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देना, मौसम आधारित कृषि परामर्श उपलब्ध कराना तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फार्मर रजिस्ट्री और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है।

इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय कार्यशालाओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं में कृषि विज्ञान केंद्र और आईसीएआर (ICAR) के वरिष्ठ वैज्ञानिकगण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ये सभी विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं और सबसिडी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही प्रदान करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती की ओर से जनपद के सभी सम्मानित किसान बंधुओं और माननीय जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे *दिनांक 03 जून 2026 से 30 जून 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले इस “खेत बचाओ अभियान” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।* जनपद के कृषक बंधु इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपनी खेती को और अधिक उन्नत, वैज्ञानिक और लाभप्रद बनाने में सहयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement