जनता मिलन में आए मामलों पर जिलाधिकारी का संज्ञान, मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति बहाल।

Spread the love

चंपावत 02 जुलाई 2026

*जनता मिलन में आए मामलों पर जिलाधिकारी का संज्ञान, मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति बहाल*

आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जनता मिलन कार्यक्रम में आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे, जिसका धरातल पर व्यापक असर देखने को मिला है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पेयजल विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही मल्ला बापरू विद्यालय में पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

इसी तत्परता के क्रम में जिला प्रशासन ने विकास खंड बाराकोट के सिंगदा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना की लाइन का भी तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से मिले कड़े दिशा-निर्देशों के बाद पेयजल निगम द्वारा कार्य शुरू किया गया। पेयजल निगम चम्पावत के अधिशासी अभियंता श्री अशोक स्वरूप ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सिंगदा बाराकोट की पेयजल समस्या का पूरी तरह निराकरण कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त मुख्य लाइन को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद अब क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में नियमित पानी मिलना शुरू हो गया है।

Jaya punetha editor in chief ।