धाकड़ धामी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार , हरिद्वार नगर निगम में बहुचर्चित जमीन खरीद घोटाला मामले में हरिद्वार डीएम और IAS वरुण चौधरी सस्पेंड, पीसीएस भी नपे -2 IAS ,1 PCS समेत 12 अधिकारी हुए सस्पेंड।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

03  जून 2025

हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का ऐतिहासिक एक्शन। 2 IAS ,1 PCS अफसर समेत 12 निलंबित, विजिलेंस जांच शुरू।

. उत्तराखंड की  प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त करवाई।

. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जमीन घोटाले में दोषी पाए गए 2 IAS,1 PCS और 9 अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।

. 54  करोड़ में खरीदी गई 15 करोड़ की जमीन

. पारदर्शिता और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई

.  नगर निगम द्वार बिना जरूरत कूड़े के ढेर के पास की कृषि भूमि खरीदी गई।

* निलंबित किए गए बड़े नाम:

कमेंद्र सिंह (DM, हरिद्वार)

वरुण चौधरी ( पूर्व नगर आयुक्त)

अजयवीर सिंह ( SDM )

निकिता बिष्ट, विक्की, राजेश कुमार, कमलदास

4 अन्य इंजीनियर व कर अधिकारी पहले ही सस्पेंड

. अब इस घोटाले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है ।

* सीएम धामी ने कहा:

” न कोई बचेगा,न कोई छिपेगा  – अब ‘ पद ‘ नहीं, ‘कर्तव्य ‘ और ‘जवाबदेही ‘ होगी प्राथमिकता।

आईएएस रणवीर सिंह चौहान ने की प्रारंभिक जांच, डीएम कमेंद्र सिंह को प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाया गया , एक आईएएस और पीसीएस भी नपे।

Jaya punetha editor in chief  संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।