*बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा कायम — लगातार आठ माह से प्रदेश में नंबर-1*

Spread the love

चम्पावत 28 मार्च 2026

*बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा कायम — लगातार आठ माह से प्रदेश में नंबर-1*

*99.19% अंक के साथ फिर अव्वल*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दिसंबर माह की रैंकिंग सहित निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद ने जुलाई से फरवरी तक लगातार आठ माह तक शीर्ष स्थान हासिल किया है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ने 40 रैंकिंग मदों में से 39 में ‘A’ श्रेणी तथा 1 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि किसी भी मद में ‘C’ या ‘D’ श्रेणी नहीं रही, जो योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को दर्शाता है।

कुल 123 अंकों में से 122 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 99.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बागेश्वर 97.44 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पिथौरागढ़ 95.73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जाए तथा परिणाम-आधारित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जाए।

Jaya punetha editor in chief ।