चंपावत 22 मई, 2025
*चंपावत में निर्माणाधीन प्रेक्षागृह के लिए ₹5.22 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति*
*पहली किस्त के रूप में ₹1.01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत*
चंपावत में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित प्रेक्षागृह के शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु शासन से कुल ₹522 लाख (रुपए पाँच करोड़ बाईस लाख मात्र) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने बताया कि इस स्वीकृति में पूर्व में मुक्त की गई तथा जिला योजना से उपलब्ध ₹267.78 लाख (₹189.23 लाख + ₹78.50 लाख) की धनराशि को सम्मिलित करते हुए शेष ₹254.22 लाख की पूर्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में ₹101.68 लाख (रुपए एक करोड़ एक लाख अड़सठ हजार मात्र) की धनराशि व्यय हेतु अवमुक्त कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चंपावत को शीघ्र ही एक आधुनिक एवं बहुउपयोगी सांस्कृतिक प्रेक्षागृह की सौगात मिल सके। यह परियोजना जनपद की सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच और ऊर्जा प्रदान करेगी।jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9411399134
7817899503



