चंपावत 08 जून 2026
*नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन*


नगर पालिका परिषद लोहाघाट के तत्वधान में सोमवार को मा नगर पालिका परिषद लोहाघाट अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में नगर क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं ने बेहद उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण समाज के सामने प्रस्तुत किया।
शिविर के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) श्री अशोक कुमार एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्री सौरभ नेगी ने रक्तदान किया और समाज के प्रति एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्री गोविंद बोहरा, श्री अजय मेहता, श्री संदीप बाल्मीकि, श्री विमलेश थापा, जयवर्धन साह, मनोज जोशी, अंकित कुमार सहित क्षेत्र के लगभग 30 गणमान्य नागरिक एवं प्रमुख समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी व्यवस्था में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मा अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, जिसके माध्यम से हम संकट में पड़े जरूरतमंद लोगों को एक नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन पर हर्ष जताते हुए नगरवासियों से भविष्य में भी समय-समय पर होने वाले ऐसे सामाजिक, मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




