मॉडल जिला चंपावत में मतदाता सूची को लेकर भाजपा की बड़ी पहल।
एसएआर प्रक्रिया के तहत पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिरहित और अपडेट वोटर लिस्ट तैयार करने पर जोर।
चंपावत। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप मॉडल जिला चंपावत में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। एसएआर (स्पेशल ऑथेंटिकेशन रिवीजन) प्रक्रिया के तहत भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसी मतदाता सूची तैयार करेंगे, जिसमें न कोई अवैध घुसपैठ संभव होगी और न ही कोई वास्तविक मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ऐसी अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें किसी भी मृत व्यक्ति का नाम न रहे और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित रूप से दर्ज हो। भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची अनिवार्य है। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लिए एडवोकेट शंकर दत्त पांडे, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे
को इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुडींया ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने कहा कि मॉडल जिले में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और किसी भी घुसपैठिए को मतदाता सूची में स्थान न मिल सके, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सजगता से कार्य करना होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जानी चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार के संदेह या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। यह संपूर्ण कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 एवं 18 दिसंबर को जिले के सभी 12 मंडलों में बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। ईमानदारी और आपसी समन्वय से होगा। इससे पूर्व भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों/ मोर्चों के मनोनीत किए गए अध्यक्षों का स्वागत किया गया कहा सभी युवाओं को पार्टी द्वारा ऐसी जिम्मेदारी दी गई है जिससे वे अपने प्रकोष्ठों में पार्टी के जनाधार को मजबूती दे सकें। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, बनबसा की रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट की प्रमुख सीमा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, प्रांतिय मंत्री निर्मल मेहरा, जिला महामंत्री पूरन महराना, गौरव पांडे सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और सभी से आपसी सहयोग, समझदारी और ईमानदारी के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
Jaya punetha editor in chief ।





