चम्पावत 26 फरवरी, 2026
*जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यवाही: नगर पंचायत बनबसा के वार्ड संख्या–5 में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़, नागरिकों को मिली राहत*
नगर पंचायत बनबसा के वार्ड संख्या–5 में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही से क्षेत्रवासियों को राहत प्राप्त हुई है तथा सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।
वार्ड सभासद श्रीमती काजल रत्नाकर द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि वार्ड के विभिन्न स्थलों पर नए विद्युत पोल स्थापित किए जाने एवं नीचे लटक रहे विद्युत तारों को व्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता है। लटकते तारों के कारण संभावित दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए चयनित स्थानों पर नए विद्युत खंभे स्थापित किए गए तथा अव्यवस्थित तारों को सुरक्षित रूप से व्यवस्थित किया गया। इस त्वरित कार्यवाही से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु हुई है तथा क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आई है।
स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समस्या के शीघ्र समाधान से दैनिक जीवन सुगम हुआ है और सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हुआ है।
Jaya punetha editor in chief ।



