स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता: PMEGP ऋण से अमरनाथ ने बदली अपनी आर्थिक स्थिति*।

Spread the love

चम्पावत 16 नवंबर 2025

*स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता: PMEGP ऋण से अमरनाथ ने बदली अपनी आर्थिक स्थिति*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद चंपावत में भी लगातार लोगों तक पहुँच रहा है।

इसी क्रम में गोरलचौड़ लाइन, चंपावत निवासी श्री अमरनाथ आर्या ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित PMEGP योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर अपना सिलाई सेंटर स्थापित किया है।

ऋण प्राप्त होने के बाद उन्होंने सिलाई सेंटर के लिए आवश्यक मशीनें एवं उपकरण खरीदे और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना स्वरोजगार प्रारंभ किया।

वर्तमान में श्री अमरनाथ अपना ऋण पूर्णतः चुका चुके हैं और उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल रहा है। सिलाई सेंटर स्थापित होने से उनकी तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आज वे प्रतिमाह 12-15 हजार रुपये की आमदनी अर्जित कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)