*एग्रीस्टैक योजना: चम्पावत में किसानों की डिजिटल आईडी बनाने की शुरुआत*।

Spread the love

चम्पावत 15 जनवरी 2026

*एग्रीस्टैक योजना: चम्पावत में किसानों की डिजिटल आईडी बनाने की शुरुआत*

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राजस्व परिषद उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में एग्रीस्टैक (Agristack) योजना के अंतर्गत समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को उसके आधार नंबर के अनुरूप एक डिजिटल किसान पहचान पत्र (Farmer ID) प्रदान किया जाएगा।

इस डिजिटल आईडी में किसान का व्यक्तिगत विवरण, उपलब्ध भूमि, बोई गई फसलें एवं अन्य आवश्यक जानकारियाँ दर्ज होंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त कर सकें।

जनपद स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु 15 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रत्येक राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र में शिविर/कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों के किसानों की रजिस्ट्री की जाएगी।

*शिविरों का क्षेत्रवार विवरण*

*तहसील चम्पावत*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – मौनपोखरी, फुंगर, सिप्टी, गडकोट, भगीनाखेत, कालूखान, पल्सौ, चम्पावत मुड़ियानी, रुईया, खटोली, भनोली, धौन, स्वाला, बकोडा सहित संबंधित राजस्व ग्राम।

*उपतहसील मंच*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – बकोडा, रियासी बनगांव, सिमियाउरी, विरगोला, दुबड़जैनल, रुईया एवं मौनपोखरी के राजस्व ग्राम।

*तहसील लोहाघाट*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – खेतीखान, ढेरनाथ, जनकांडे, लोहाघाट, पाटन, मंगोली, ईडाकोट, कर्णकरायत एवं खूनाबोरा के राजस्व ग्राम।

*उपतहसील पुल्ला *

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – पुल्ला, मडलक, चौपता, जाख, खिलपति, दुदपोखरा, खतेड़ा, रौसाल, दिगालीचौड़ एवं डुंगराबोरा के राजस्व ग्राम।

*तहसील बाराकोट*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – बाराकोट, बिसराड़ी, रैघाव, बर्दाखान, गल्लागांव, इजड़ा, बापरु, दयारतोली, वलसौ एवं मऊ के राजस्व ग्राम।

*तहसील पाटी*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – धूनाघाट, रौलमेल, भूमवाड़ी, साल, परेवा, चौड़ापिता, मंगललेख, बालातड़ी, पाटी, पटनगांव, चौड़ाकोट, पनिया, मुलाकोट, देवीधुरा, अनरपा, गागर एवं रीठाखाल के राजस्व ग्राम।

*तहसील पूर्णागिरि*

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र – सूखीढांग, बुडम, कोटकेन्द्री, टनकपुर, चंदनी एवं बनबसा के राजस्व ग्राम।

Jaya punetha editor in chief ।