चंपावत में पंतनगर की तर्ज पर खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय। छीनी गोठ में स्थापित होगी आपदा राहत यूनिट-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण। लोगों का कहना था कि ईश्वर ने हमें ऐसा मुख्यमंत्री दिया है, जो हमारे लिए ऐसा कर रहा है। जैसा हमने सोचा भी नहीं था।
चंपावत/ टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदा कॉरिडोर को ओर व्यापक रूप देते हुए चंपावत में पंतनगर की तर्ज पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने एवं छीनीगोठ में आपदा प्रबंधन यूनिट की सौगात देते हुए कहा कि आज मॉडल जिला चंपावत हर क्षेत्र में अपनी अलग शान ओर पहचान बनाता जा रहा है। यहां स्थापित होने वाला विश्वविद्यालय यहां के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा आदर्श जिला चंपावत हिमाचल की तर्ज पर न केवल आगे बढ़ता जा रहा है। बल्कि हम लोगों को भरोसेमंद चिकित्सा सेवा देने के साथ युवाओं के भविष्य को भी सुनिश्चित करते जा रहे हैं। मॉडल जिले के लोगों के जीवन को सरल बनाने के साथ आज की पीढ़ी इस बात की गवाह बन रही हैं कि उनके ही देखते देखते यहां का पहले की तुलना में कितना रूप व स्वरूप बदला है। उधर जहां मुख्यमंत्री जिले के लिए तमाम सौगातें दे रहे थे। वहीं लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे, कि उन्होंने उन्हें ऐसा नेतृत्व दिया है जो हमारे लिए ऐसा सब कुछ कर रहा है। जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद तक नहीं की थी।
Jaya punetha editor in chief ।



