स्वाला डेंजर जोन से 225 घंटों बाद वाहनों की अस्थाई आवाजाही शुरू होने से सभी लोगों ने ली राहत की सांस। 

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

7 सितंबर 2025

स्वाला डेंजर जोन से 225 घंटों बाद वाहनों की अस्थाई आवाजाही शुरू होने से सभी लोगों ने ली राहत की सांस।

लगातार युद्ध स्तर पर प्रयास जारी करने के बाद मिली यह सफलता। अभी यह अस्थाई व्यवस्था है- जिलाधिकारी।

चंपावत। आखिरकार सीमांत क्षेत्र की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली स्वाला डेंजर जोन में अवरुद्ध चंपावत_ टनकपुर राजमार्ग में वाहनों की अस्थाई आवाजाही शुरू होने से पिछले 225 घंटों से सड़क खोलने में युद्ध स्तर पर लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि इस स्थान में लगातार ऊपर से मलवा, बोल्डर आने से नीचे जितना मलवा हटाया जा रहा था, उससे अधिक ऊपर से आ रहा था। शुक्रवार को तो ऊपर से पूरी पहाड़ी ही नीचे आ गई। जो अपने साथ 30 मीटर लंबी सड़क को भी ले गई। उसके बाद यहां एनएच के उच्चा अधिकारियों के आने के बाद बैक कटिंग का कार्य शुरू किया। जिसमें रात, दिन काम करने के बाद आज पहले बोलेरो से सड़क में ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। हालांकि एक स्थान में ऊपर से पानी व गाद आने के कारण यहां सड़क धस रही है। किंतु बोलेरो निकालने के बाद यहां कई दिनों से खड़े टैंकर बड़े वाहन भी निकलने लगे। पिछले दो दिनों से साइड में डेरा डालें एसई हरीश पांगती ने बताया कि फिलहाल इस स्थान से वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से शुरू हो गई है। बोलोरो के ट्रायल में लगे ऐई विवेक आर्या ने बताया कि केवल एक स्थान में सड़क थोड़ा धस रही है, शेष ठीक है। बाद में बड़े वाहनों के सड़क से निकलने के कारण सड़क की कच्ची मिट्टी भी दब गई है।

मॉडल जिले की लाइफ लाइन लंबे समय तक बंद रहने से चितिंत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जिला प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं तथा उन्हें पल-पल की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार डेंजर जोन में स्वयं रात, दिन स्पॉट में बने रहे। इसी के साथ उनके द्वारा इस संकट का स्थाई समाधान करने के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे गए। हालांकि रात,दिन जिलाधिकारी के स्पॉट में रहने से यहां 24 घंटे कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा, किंतु प्रकृति के सामने किसी की नहीं चली। बहरहाल सड़क के खुलने से यहां के हजारों लोगों को राहत मिली है। इससे यहां की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। आज मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी दिनभर स्पॉट में बन रहे तथा मुख्यमंत्री को पल-पल की जानकारी देते रहे। श्री तिवारी का कहना है कि इस स्पॉट की ऐसी खतरनाक स्थिति है कि यहां जिला प्रशासन एवं एनएच के अधिकारियों द्वारा जो युद्धस्तर पर प्रयास किए गए थे। उसमें ईश्वर की कृपा से कोई अनहोनी नहीं हुई। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी के अनुसार फिलहाल सड़क अस्थाई रूप से खोली गई है। लेकिन ऊपर पहाड़ी से खतरा बराबर बना हुआ है।

सांय 5 बजे से प्रात: 9 बजे तक आवागमन रहेगा बंद-एसपी।

चंपावत। एसपी अजय गणपति ने स्पॉट का निरीक्षण करने के बाद दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें स्वाला मार्ग से सुबह 9 से 5 बजे तक ही होगी वाहनों की आवाजाही।

सायं 5 बजे से 9 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण

बंद रहेगी। अलबत्ता ककराली गेट से छतकोट_सिप्टी मार्ग होते हुए आवागमन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। टनकपुर से चंपावत आने वाले छोटे वाहन सिप्टी मार्ग से आवागमन करेंगे, जबकि भारी वाहन ट्रक, बस आदि दोनों ओर से स्वाला सिप्टी मार्ग पर प्रतिबंदित होंगे।

यह बड़े वाहन देवीधुरा मार्ग से ही आवाजाही करेंगे।

jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)