आपदा प्रभावित क्षेत्रों व राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 02 सितम्बर 2025

*आपदा प्रभावित क्षेत्रों व राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल*

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ० जी० एस० तिवारी के दिशानिर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम टनकपुर द्वारा हुड्डी नदी के पास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों आनंदपुर और हेलागोठ, साथ ही राहत शिविर राजकीय महाविद्यालय बनबसा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।

टीम ने ग्रामीणों एवं शिविर में ठहरे लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा खांसी और बुखार से ग्रसित व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयाँ प्रदान कीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री देवेश चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा एवं 108 एम्बुलेंस सेवा की संयुक्त टीम द्वारा बेलबंदगोठ (निकट शारदा बैराज, बनबसा) में आपदा राहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement