चंपावत: टनकपुर में जुए का अड्डा चला कर दूसरों के घरों को उजाड़ने में लगा आलम हुआ फरार। उसके यहां से आधा दर्जन लोग आए पुलिस की गिरफ्त में।

Spread the love

चंपावत: टनकपुर में जुए का अड्डा चला कर दूसरों के घरों को उजाड़ने में लगा आलम हुआ फरार। उसके यहां से आधा दर्जन लोग आए पुलिस की गिरफ्त में।

चंपावत। टनकपुर में लंबे समय से पिथौरागढ़ चुंगी के पास अपने घर में जुआ का अड्डा चलाता आ रहा आलम फरार होने में तो सफल हो गया। लेकिन उसके घर में जुआ खेलते आधा दर्जन लोग एसओजी की गिरफ्त में आ गए। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा पिछले कई दिनों से इस अड्डे में निगरानी रखी जा रही थी। आज यहां टनकपुर पुलिस के सहयोग से श्री भट्ट ने छापा मारकर 21,9 00 रुपयों के साथ जुआं खेलते आधे दर्जन लोगों को दबोच लिया गया। किंतु आलम फरार होने में सफल हो गया। जिसको पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

श्री भट्ट के अनुसार आलम इससे पूर्व कई अपराधों में लिप्त रहा है। आज उसके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा उसके नेपाल भागने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। मालूम हो कि रीठासाहिब क्षेत्र में कमलेश भट्ट द्वारा यहां अवैध धंधेबाजों एवं नशेबाजों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई किए जाने के बाद उन्हें एसओजी प्रभारी बनाने पर अब उनके द्वारा यह कार्रवाई अब पूरे जिले में की जा रही है। जिससे अपराधियों में बड़ा खौफ बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा निर्देशन में पुलिस चंपावत जिले को नशा एवं अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठाये हुए है।

Jaya punetha editor in chief ।