चंपावत
*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक*
*नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा*
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु सोमवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बीएलए-1 (BLA-1) ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से बीएलए (Booth Level Agent) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा सकें और किसी भी प्रकार की विसंगतियों को समय रहते दूर किया जा सके।
बैठक में पूरे जनपद में नोटिस जारी करने, उनकी सुनवाई तथा प्राप्त दावों एवं शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण की अद्यतन स्थिति से भी सभी को अवगत कराया गया।
समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए नोटिसों की सुनवाई और निस्तारण प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई पात्र नागरिक वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार सूची से हटाया जा सके।
इसके साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण फार्मों (फार्म-6, 7, 8, 9, 10, 11, 11A, 11B) की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फार्म-6, नाम अपमार्जन हेतु फार्म-7 तथा संशोधन हेतु फार्म-8 के आवेदनों को समयबद्ध तरीके से संसाधित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फार्म-9, 10, 11, 11A और 11B के तहत प्राप्त दावों, आपत्तियों एवं नोटिस निस्तारण के अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम व निष्पक्ष बनाने हेतु अपने सुझाव दिए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ट्रेनी उज्ज्वल डालाकोटी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. नारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री गौरव पांडे, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री श्याम सिंह कार्की 55 चंपावत के bla 1, धीरज सिंह 54 लोहाघाट के bla 1 तथा निर्वाचन विभाग से विपिन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




