मानेश्वर समाचार।
03 जून 2025
हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का ऐतिहासिक एक्शन। 2 IAS ,1 PCS अफसर समेत 12 निलंबित, विजिलेंस जांच शुरू।
. उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त करवाई।
. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जमीन घोटाले में दोषी पाए गए 2 IAS,1 PCS और 9 अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
. 54 करोड़ में खरीदी गई 15 करोड़ की जमीन
. पारदर्शिता और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई
. नगर निगम द्वार बिना जरूरत कूड़े के ढेर के पास की कृषि भूमि खरीदी गई।
* निलंबित किए गए बड़े नाम:
कमेंद्र सिंह (DM, हरिद्वार)
वरुण चौधरी ( पूर्व नगर आयुक्त)
अजयवीर सिंह ( SDM )
निकिता बिष्ट, विक्की, राजेश कुमार, कमलदास
4 अन्य इंजीनियर व कर अधिकारी पहले ही सस्पेंड
. अब इस घोटाले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है ।
* सीएम धामी ने कहा:
” न कोई बचेगा,न कोई छिपेगा – अब ‘ पद ‘ नहीं, ‘कर्तव्य ‘ और ‘जवाबदेही ‘ होगी प्राथमिकता।
आईएएस रणवीर सिंह चौहान ने की प्रारंभिक जांच, डीएम कमेंद्र सिंह को प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाया गया , एक आईएएस और पीसीएस भी नपे।
Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।



