*ग्राम पंचायत सांगों (घिंघारूकोट) पेयजल पाइपलाइन प्रकरण की तथ्यपरक जांच रिपोर्ट** ।

चम्पावत 29 नवंबर, 2025

*ग्राम पंचायत सांगों (घिंघारूकोट) पेयजल पाइपलाइन प्रकरण की तथ्यपरक जांच रिपोर्ट**

जिले के सबसे बड़े विकास खंड पाटी की ग्राम पंचायत सांगों के घिंघारूकोट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही यह खबर कि “गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं तथा वर्ष 2021-22 में बनाई गई पेयजल पाइपलाइन केवल कागजों में है और संबंधित अधिकारी धनराशि हड़प गए” — पूर्णतया असत्य, भ्रामक एवं तथ्यविहीन पाई गई है।

खंड विकास अधिकारी पाटी श्री अवनीश उपाध्याय के निर्देश पर सहायक खंड विकास अधिकारी, पाटी एवं अपर सहायक अभियंता, लघु सिंचाई की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायत सांगों के ग्राम घिंघारूकोट में 15वीं वित्त आयोग से निर्मित बौला नौला–सैनखाला पेयजल पाइपलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्राम पंचायत की वर्ष 2020-21 की प्रस्ताव पंजिका में योजना प्रस्तावित पाई गई तथा उक्त पाइपलाइन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत पाया गया। मार्ग में आपत्ति आने के कारण पाइपलाइन मार्ग में परिवर्तन का प्रस्ताव भी अभिलेखों में दर्ज पाया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम के निम्नलिखित लाभार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने पाइपलाइन से नियमित जलापूर्ति मिलने की पुष्टि की श्री हेम चन्द्र पाण्डे, श्रीमती प्रभा पाण्डे, श्री रमेश राम, श्रीमती ललिता देवी, श्रीमती लीलावती देवी।

शिकायतकर्ता श्री नन्दू पाण्डे जांच के दौरान स्थल पर मौजूद नहीं रहे, दूरभाष पर वार्ता में उन्होंने स्वयं बताया कि वे किसी कार्यवश घर से बाहर हैं।

स्थलीय निरीक्षण में ग्राम घिंघारूकोट में एक पेयजल टैंक निर्मित पाया गया तथा गाँव में श्री बच राम, श्री रमेश राम, श्री महेश राम एवं श्री नवीन राम के घरों में पाइप कनेक्शन चालू अवस्था में पाए गए। सभी कनेक्शनों में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति होती हुई पाई गई।

साथ ही सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स, घिंघारूकोट में भी पाइपलाइन के माध्यम से पानी सुचारू रूप से उपलब्ध पाया गया, जिसकी पुष्टि लाभान्वित परिवारों द्वारा भी की गई।

सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही खबर कि “गांव को पानी नहीं मिल रहा एवं पाइपलाइन का निर्माण केवल दस्तावेजों में हुआ है”— पूरी तरह निराधार, भ्रामक व तथ्यरहित है। जांच दल द्वारा स्थल निरीक्षण में योजना निर्माण, कनेक्शन एवं जलापूर्ति सभी तथ्यात्मक रूप से सही पाए गए।

Jaya punetha editor in chief ।

*ग्राम पंचायत सांगों (घिंघारूकोट) पेयजल पाइपलाइन प्रकरण की तथ्यपरक जांच रिपोर्ट** ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement