*वास्तविक भूमि मानचित्रण पर आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश*।

Spread the love

चम्पावत 14 नवंबर 2025

*वास्तविक भूमि मानचित्रण पर आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश*

*चंपावत मास्टर प्लान की प्रगति समीक्षा हेतु हितधारक बैठक सम्पन्न*

चंपावत नगर के समग्र एवं संतुलित विकास के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे चंपावत मास्टर प्लान (कार्यदायी संस्था SPA–New Delhi) की अद्यतन प्रगति की समीक्षा तथा आवश्यक सुझाव प्राप्त करने हेतु हितधारक बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में सम्पन्न हुई।

सभी प्रतिभागियों ने मास्टर प्लान के प्रारूप, प्रस्तावित विकास संरचनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि चंपावत मास्टर प्लान को अधिक जनोन्मुख, व्यावहारिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है, ताकि नगर का विकास संरचित, टिकाऊ और सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हितधारकों से प्राप्त सुझावों व आपत्तियों पर विस्तृत परीक्षण कर संशोधित प्रारूप शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि मास्टर प्लान को Actual Land Trace (वास्तविक भूमि मानचित्रण) पर आधारित करते हुए तैयार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भूमि विवरण, प्रस्तावित संरचनाओं तथा विकास योजनाओं की वास्तविक जानकारी सहज, स्पष्ट और सुलभ रूप से उपलब्ध हो सके।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मास्टर प्लान की प्रगति की गहन समीक्षा करना, विभिन्न विभागों के समन्वय को मजबूत बनाना तथा स्थानीय जनसम्मिलन के माध्यम से योजना को और अधिक प्रभावी, जनहितकारी एवं पारदर्शी बनाना था।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी सहित नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, कार्यदायी संस्थाओं, स्थानीय निकायों, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ–साथ बड़ी संख्या में नागरिक हितधारकों ने सहभागिता की।

Jaya punetha editor in chief ।