दूर से ही चमकेगा मुख्यमंत्री के मॉडल जिले का सर्किट हाउस, जो देश-विदेश के लोगों को करेगा अपनी और आकर्षित ।
मॉडल जिले की ऐसी शान व पहचान बनेगा जिसमें सकून व आत्मशांति प्राप्त करने के लिये आएंगे देश विदेश के लोग।
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले की लगातार तस्वीर बदलती जा रही है । यहां रोज विकास की नई कड़ियां जुड़ती जा रही है। अब यहां हिंगला देवी मंदिर के पास स्थित सर्किट हाउस को ऐसा भव्य व आकर्षक रूप दिया जा रहा है ।जो न केवल दूर से ही अपनी चमक बिखरेगा बल्कि प्रकृति की सुरम्य गोद में स्थित इस स्थान में आत्मशांति एवं सुकून के लिए यहां आने हेतु लोग लालायित होंगे। पहले इसके आधुनिकिकरण के लिए 8. 20 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था । बाद में मुख्यमंत्री की इच्छानुसार इसमें संशोधन किया गया। जिसमें यह और आकर्षक व भव्य रूप लेकर सामने आएगा । इस कार्य की धनराशि में इजाफा कर अब 11 करोड़ 41 लाख रुपया कर दिया गया है।
कुमाऊं की स्थापत्य शैली में बनाए जाने वाला यह ऐतिहासिक सर्किट हाउस कई माइनो में अपनी विशेषताओ को समेटे हुए होगा। जिसमें आधुनिकता एवं विकास दोनों का समावेश भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कार्य स्थल का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के अधिकारी से इसकी गुणवत्ता भव्यता एवं निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। यह सर्किट हाउस मुख्यमंत्री की मॉडल जिले की परिकल्पना का ऐसा रूप व स्वरूप होगा जिसे देखने के लिए न केवल लोग यहां आएंगे बल्कि अन्य हिमालयी राज्यों से आये लोग इस मॉडल का सर्किट हाउस अपने यहां बनाने के लिए भी विचार करेंगे। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एमसी पलडिया के अनुसार दूसरी मंजिल में माननीय मुख्यमंत्री जी का चैंबर , शयन कक्ष ,कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण होगा। जिसमें युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।




